एक्सप्रेस पर्ल डूबने की घटना: भारतीय पोत ने मलबा जमा होने का पता लगाया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:02 IST2021-07-01T22:02:18+5:302021-07-01T22:02:18+5:30

Express Pearl sinking: Indian ship detects debris accumulation | एक्सप्रेस पर्ल डूबने की घटना: भारतीय पोत ने मलबा जमा होने का पता लगाया

एक्सप्रेस पर्ल डूबने की घटना: भारतीय पोत ने मलबा जमा होने का पता लगाया

नयी दिल्ली, एक जुलाई भारतीय नौसेना के जहाज ‘सर्वेक्षक’ ने मालवाहक पोत एक्सप्रेस पर्ल के टूटे हिस्सों के तीन वर्ग मील के दायरे में मलबा का पता लगाया है। एक्सप्रेस पर्ल पिछले महीने श्रीलंका में कोलंबो के समुद्र तट के पास डूब गया था।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त सर्वेक्षक डूब गये जहाज के क्षेत्र के आसपास पानी के अंदर तलाशी के श्रीलंका के प्रयासों में मदद पहुंचाने के लिए गत बृहस्पतिवार को भारत से पहुंचा था।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि जलीय सर्वेक्षण पोत ‘सर्वेक्षक’ एक्सप्रेस पर्ल के डूबने की जगह के आसपास तीन क्षेत्रों में एक साथ सर्वेक्षण कर रहा है। उन्होंने कहा कि जहाज के टूटे हिस्सों के तीन वर्ग मील के दायरे में मलबा जमा पाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना की राष्ट्रीय जल संसाधन अनुसंधान तथा विकास एजेंसी (नारा) और जलीय कार्यालय के साथ समन्वय करते हुए हेलीकॉप्टरों और नौकाओं की मदद से सर्वेक्षण किया जा रहा है।

सिंगापुर के झंडे लगे मालवाहक जहाज में 20 मई को आग लग गयी थी। बताया जाता है कि इसमें 1,486 कंटेनर थे जिनमें से बड़ी संख्या में समुद्र में गिर गये। इसके बाद ऑपरेशन सागर आरक्षा 2 के तहत भारत-श्रीलंका के संयुक्त अभियान के बाद आग को बुझा लिया गया था। एक्सप्रेस पर्ल दो जून को समुद्र में डूब गया था।

संयुक्त राष्ट्र ने 20 जून को कहा था कि मालवाहक पोत से खतरनाक तत्व रिसने की वजह से बहुत नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Express Pearl sinking: Indian ship detects debris accumulation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे