लाइव न्यूज़ :

मथुरा के तेलशोधक कारखाने के चारों ओर एक किमी की दूरी तक विस्फोटक सामग्री पर प्रतिबंध

By भाषा | Updated: October 14, 2021 11:02 IST

Open in App

मथुरा, 14 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भारतीय तेल निगम के कारखाने के चारों ओर एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा जैसे त्यौहारों के मद्देनजर किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री तथा पटाखों आदि का उपयोग करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

यह प्रतिबंध तीन से पांच नवम्बर तक लागू रहेगा।

जिला सूचना अधिकारी प्रशांत सुचारी ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के हवाले से बताया कि दीपावली तथा गोवर्धन पूजा पर्वों पर लोग पटाखे फोड़ते हैं। यह पर्व तीन से पांच नवम्बर के मध्य मनाए जाएंगे। जनपद में इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मथुरा रिफाइनरी स्थित है।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मथुरा के सम्पूर्ण क्षेत्र (एलपीजी प्लाण्ट ओएमएस प्रथम व द्वितीय यूनिट एवं पेट्रोलियम टर्मिनल) के चारों ओर एक किमी की परिधि में त्यौहारों के अवसर पर पटाखों तथा अन्य विस्फोटक सामग्री का उपयोग किए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सुचारी ने बताया कि निर्देशों का पालन न करने पर कठोर दण्ड का प्राविधान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा