लाइव न्यूज़ :

पंजाब में तेल टैंकर में विस्फोट, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 13, 2020 22:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 नवंबर पंजाब के मोहाली जिले के सरसेनी गांव के निकट शुक्रवार को सड़क किनारे स्थित भोजनालय के पास तेल के एक टैंकर में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि धमाका डेरा अब्बासी में रामा ढाबा के निकट खड़े टैंकर में हुआ जब कुछ लोग उसमें से तेल चुराने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान जसविंदर (35), बबलू (20) और विक्रम (24) के रूप में हुई है। एक अन्य व्यक्ति का 80 प्रतिशत से अधिक शरीर झुलस गया है। उसका चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि तेल टैंकर का चालक भी झुलस गया है।

पुलिस ने कहा की तेल चोरी का पता लगाने के लिये इलाके के सभी ढाबों का निरीक्षण किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि उप संभागीय मजिस्ट्रेट को मामले की जांच का आदेश दिया गया है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे