लाइव न्यूज़ :

बारूदी सुरंग में विस्फोट, जवान घायल

By भाषा | Updated: November 20, 2020 14:30 IST

Open in App

रायपुर, 20 नवंबर :भाषा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट से सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया है। वहीं अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने एक माओवादी को गिरफ्तार कर लिया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के बीजापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनकेली—गोरना मार्ग पर बारूदी सुरंग में विस्फोट से बम निरोधक दस्ते का जवान निर्मल कुमार शाह घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मनकेली-गोरना मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया था।

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते को मार्ग पर बम होने की सूचना मिली तब वहां से दो किलोग्राम का एक टिफिन बम बरामद किया गया। इस दौरान जब दस्ते के जवान एक अन्य बारूदी सुरंग को वहां से हटाने का प्रयास कर रहे थे तब उसमें विस्फोट हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में जवान निर्मल शाह घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में माओवादी भोगाम सुदरू :40 वर्ष: को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाने से डीआरजी के जवानों को गश्त में रवाना किया गया था। जवान जब क्षेत्र में थे तब उन्होंने घेराबंदी कर सुदरू को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ पुलिस दल पर हमला तथा ग्रामीणों के साथ मारपीट करने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो