लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग में विस्फोट, सीआरपीएफ का अधिकारी शहीद, नौ कमांडो घायल

By भाषा | Updated: November 29, 2020 16:24 IST

Open in App

रायपुर, 29 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार रात को बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सहायक कमांडेंट शहीद हो गए तथा नौ अन्य कमांडो घायल हो गए।

सुरक्षा अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताड़मेटला गांव के पास जंगल में नक्सलियों ने शनिवार को रात करीब नौ बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। मध्यरात्रि में वायुसेना के एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर ने घायल जवानों को वहां से निकाला।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में घायल सीआरपीएफ की 206 वीं कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट 33 वर्षीय नितिन पी भालेराव ने रविवार तड़के दम तोड़ दिया। विस्फोट में सेकेंड इन कमान रैंक के अधिकारी टीम लीडर दिनेश कुमार समेत नौ अन्य कमांडो घायल हो गए।

सात जवानों का रायपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि दो जवानों का इलाज चिंतलनार के अस्पताल में हो रहा है।

घायल जवान सीआरपीएफ की 206 वीं कोबरा बटालियन से हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ की पांच नई बटालियनों के शिविर लगाने के लिए यह दल स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इलाके का निरीक्षण कर रहा था और इसी दौरान आईईडी विस्फोट हो गया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की हाल में मिली मंजूरी के बाद छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ की पांच और बटालियनों को नक्सल विरोधी ड्यूटी पर लगाया जा सकता है।

बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहीद भालेराव महाराष्ट्र के नासिक जिले के निवासी थे। वह 2010 में सीआरपीएफ में शामिल हुए थे और कोबरा बटालियन में 2019 में आए थे।

सीआरपीएफ के महानिदेशक ए.पी. माहेश्वरी सुबह ही दिल्ली से रायपुर पहुंचे और उन्होंने यहां बल के शिविर में शहीद को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सीआरपीएफ शोक संतप्त परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम और जोश के साथ अभियान को आगे बढ़ाएंगे और शत्रुओं को उनकी कायराना हरकतों में कामयाब नहीं होने देंगे।’’

शहीद भालेराव के परिवार में उनकी मां, पत्नी और छह वर्ष की बेटी है।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि शहीद के पार्थिव शरीर को विमान के जरिए आज शाम नासिक ले जाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट