लाइव न्यूज़ :

अवैध पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट, तीन व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: December 1, 2021 14:17 IST

Open in App

नोदाखली (पश्चिम बंगाल), एक दिसंबर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई में बुधवार को हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब आठ बजे नोदाखली इलाके में आशिम मंडल स्थित दो मंजिला मकान में हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मकान में तीन विस्फोट हुए। मकान से तीन शव निकाले गए।’’

उन्होंने कहा कि दमकल के एक वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया जहां अवैध पटाखा निर्माण इकाई वाले मकान की छत का एक हिस्सा विस्फोट के बाद ध्वस्त हो गया था। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?