लाइव न्यूज़ :

बंगाल में अवैध फैक्ट्री में विस्फोट, 11 जख्मी

By भाषा | Updated: April 24, 2021 12:30 IST

Open in App

भंगोरे (पश्चिम बंगाल), 24 अप्रैल पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले की एक अवैध फैक्ट्री में शनिवार सुबह हुए विस्फोट में 11 लोग जख्मी हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटना भंगोरे थाना क्षेत्र के मलनचा-पद्मपुकुर इलाके में स्थित अवैध चमड़ा फैक्ट्री में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। घटनास्थल कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जाती है और उन्हें इलाज के लिए कोलकाता ले जाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का इलाज जिले के एक अस्पताल में चल रहा है।

अधिकारी के मुताबिक, घटना के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

उन्होंने बताया, “ संदेह है कि फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। विस्फोट के सटीक कारण का पता लगाने के लिए और फॉरेंसिक परीक्षण की जरूरत है।”

अधिकारी ने बताया कि इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे