लाइव न्यूज़ :

लातेहार के गारू में माओवादियों द्वारा बिछायी आइईडी में विस्फोट, एक महिला की मौत

By भाषा | Updated: January 16, 2021 20:40 IST

Open in App

(परिवर्तित डेटलाइन के साथ)

लातेहार, 16 जनवरी झारखंड के लातेहार-गुमला सीमा पर स्थित गारू थाना क्षेत्र के ग्राम गोपखांड से दो किलोमीटर दूर स्थित पण्डरा जंगल में माओवादियों द्वारा बिछायी बारूदी सुरंगों में शनिवार को हुए विस्फोट से जंगल में पत्ता बिनने गयी एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य महिलाएं घायल हो गयीं जिन्हें इलाज के लिए गारू अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ भी हुई।

गारु थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव ने बताया कि विस्फोट में झांसो देवी (34) नामक आदिवासी महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि फुलमती देवी (24), मनिता देवी (21) और रुपनी देवी (27) नाम की महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं।

पुलिस के अनुसार गोपाखांड के एक परिवार के युवक मनीष नगेशिया की सगाई के लिए महिलाओं का समूह दोना (पत्ते की कटोरी) बनाने के लिए एक विशेष पत्ती लाने जंगल जा रहा था तभी रास्ते में माओवादियों द्वारा बिछाये गये बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गयीं।

पुलिस ने बताया कि घायल महिलाओं को गारु रेफरल अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है जहां तीनों की स्थिति चिंताजनक है।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के बाद लातेहार जिला पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद नक्सलियों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई। खबर भेजे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।

घटना के संबंध में गांव के ही सुगनदेव उरांव ने बताया कि गांव से दो किलोमीटर दूरी पर लगभग 10 बजे अचानक गोलीबारी व विस्फोट की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर गांव के सभी लोग सहम गए। ऐसा लगा मानों मुठभेड़ हो रही हो लेकिन कोई ऐसा मामला समझ में नहीं आया।

पुलिस ने बताया कि छापामारी में निकली पुलिस टीम और रविंद्र गंझू के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगी है।

लातेहार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक कार्रवाई जारी थी और अनेक स्थानों से आइईडी बरामद की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां