लाइव न्यूज़ :

पटियाला में घर में विस्फोट, एक लड़की की मौत, तीन अन्य बच्चे घायल

By भाषा | Updated: September 11, 2021 20:39 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 सितंबर पंजाब के पटियाला जिले में शनिवार को हुए विस्फोट में 12 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई और तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। इस घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक जिले के जंडोली गांव में स्थित एक कमरे का यह मकान कृष्ण कुमार नामक एक व्यक्ति का है।

पुलिस के मुताबिक विस्फोट के समय कृष्ण और उसके पड़ोसी के दो-दो बच्चे घर के भीतर थे। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे के समय बच्चे पटाखे बना रहे थे या नहीं।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि घर की दीवारें और छत ढह गईं, जिससे बच्चे मलबे में दब गए।

कृष्ण की बेटी मनप्रीत कौर (12) की मौत हो गयी और तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। घायल हुए बच्चों की उम्र छह से 13 वर्ष के बीच बताई जा रही है। एक बच्चे को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दो अन्य बच्चों को पटियाला के राजेन्द्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कृष्ण के घर से पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला पोटैशियम और अन्य सामग्री बरामद हुई है। विस्तृत जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को विस्फोट स्थल पर बुलाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए