मुजफ्फरनगर में गैस सिलेंडर में विस्फोट, एक की मौत और तीन घायल

By भाषा | Updated: March 28, 2021 14:11 IST2021-03-28T14:11:46+5:302021-03-28T14:11:46+5:30

Explosion in gas cylinder, one killed and three injured in Muzaffarnagar | मुजफ्फरनगर में गैस सिलेंडर में विस्फोट, एक की मौत और तीन घायल

मुजफ्फरनगर में गैस सिलेंडर में विस्फोट, एक की मौत और तीन घायल

मुजफ्फरनगर, 28 मार्च मुजफ्फरनगर के एक मंदिर में आयोजित मेले के दौरान गुब्बारे में हवा भरने वाले एक गैस सिलेंडर में रविवार को विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

यह घटना डल्लू देवता मंदिर में पूजा के दौरान हुई।

पुलिस ने बताया कि एक गुब्बारा विक्रेता इस गैस सिलेंडर का इस्तेमाल गुब्बारे में हवा भरने के लिए कर रहा था, तभी इसमें विस्फोट हो गया।

विस्फोट के बाद पांच घायल लोगों को निकट के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Explosion in gas cylinder, one killed and three injured in Muzaffarnagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे