लाइव न्यूज़ :

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास की इमारतें नष्ट हो गईं, नायडू, अमरिंदर और सनी देओल ने दुख व्यक्त किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2019 18:41 IST

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि गुरुदासपुर में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त करता हूं। हताहत नागरिकों के शोक-संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। आशा करता हूं कि स्थानीय प्रशासन तत्परता से राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बटाला में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में लोगों की मौत की खबर से बेहद दुखी हूं।

पंजाब में गुरदासपुर जिले के बटाला में बुधवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि गुरुदासपुर में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त करता हूं। हताहत नागरिकों के शोक-संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। आशा करता हूं कि स्थानीय प्रशासन तत्परता से राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बटाला में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में लोगों की मौत की खबर से बेहद दुखी हूं। राहत अभियान जारी है। जिला उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राहत अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।’’

गुरदासपुर से सांसद सनी देओल ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। देओल ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘बटाला में फैक्टरी में विस्फोट की खबर सुनकर दुख पहुंचा है। एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम राहत अभियान के लिए पहुंच गई हैं।’’ राहत अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम लगाई गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। 

पंजाब पुलिस ने बताया कि मलबे में अनेक लोगों के फंसे होने की आशंका है और राहत अभियान जारी है। पुलिस महानिरीक्षक (बॉर्डर रेंज) एसपीएस परमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शाम करीब चार बजे रिहायशी क्षेत्र में स्थित पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है, जिनमें अधिकतर मजदूर शामिल हैं। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास की कुछ इमारतें भी नष्ट हो गईं।

टॅग्स :पंजाबएम. वेकैंया नायडूअमरिंदर सिंहसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया