लाइव न्यूज़ :

सूडान में सिरेमिक फैक्ट्री में विस्फोटः 6 भारतीयों की मौत, 33 लोग सुरक्षित, 11 लापता

By भाषा | Updated: December 7, 2019 06:21 IST

सूडान में एक सिरेमिक फैक्ट्री के अंदर एलपीजी टैंकर में मंगलवार को हुए विस्फोट में छह भारतीय मारे गए हैं, आठ का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 11 लोगों की या तो शिनाख्त नहीं हो पाई है

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि जिस वक्त फैक्ट्री के भीतर विस्फोट हुआ

सूडान में एक सिरेमिक फैक्ट्री के अंदर एलपीजी टैंकर में मंगलवार को हुए विस्फोट में छह भारतीय मारे गए हैं, आठ का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 11 लोगों की या तो शिनाख्त नहीं हो पाई है अथवा वह लापता हैं। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि जिस वक्त फैक्ट्री के भीतर विस्फोट हुआ, वहां 58 भारतीय काम कर रहे थे और 33 लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा,‘‘ 58 भारतीय फैक्ट्री में थे। हमें मिली ताजा जानकारी के अनुसार छह भारतीयों की मौत हो गई। हमें यह भी पता चला है कि 33 भारतीय सुरक्षित हैं, आठ अस्पताल में हैं और 11 भारतीयों की या तो शिनाख्त नहीं हो पाई है

अथवा वे लापता हैं।’’ कुमार ने कहा कि मारे गए लोगों के शव जल्द से जल्द भारत पहुंचाने के लिए सूडान की राजधानी खार्तूम में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिल कर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार मारे गए भारतीयों के परिवारों के संपर्क में हैं। वहीं नाइजीरिया के तट के नजदीक से मंगलवार को एक नौका से 18 भारतीय नागरिकों को अगवा किए जाने पर कुमार ने कहा कि भारत इस पर नाइजीरिया की सरकार के साथ मिल कर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि नौका में सवार चालक दल के सदस्यों को बोनी द्वीप के निकट ‘नावे कॉस्टिलेशन’ नौका से अगवा किया गया। कुमार ने कहा,‘‘हम और ब्योरा देने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि यह लोगों की जिंदगियों से जुड़ा मामला है।’’ 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह