लाइव न्यूज़ :

गुजरात में एक गोदाम में विस्फोट, नौ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 4, 2020 20:37 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार नवम्बर गुजरात में रसायन के एक गोदाम में बुधवार सुबह हुए विस्फोट से इसका एक हिस्सा ढह गया, जिससे तीन महिलाओं समेत कम-से-कम नौ लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अहमदाबाद शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र, पिराना-पिपलाज रोड पर स्थित इमारत में विस्फोट हुआ।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक कम से कम 18 लोगों को मलबे से निकाला गया है।

दमकल विभाग के प्रमुख अधिकारी एम.एफ दस्तूर ने कहा, ‘‘ विस्फोट होने की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। अभी तक 18 लोगों को मलबे से निकाला गया है। सभी को ‘एलजी अस्पताल’ ले जाया गया।’’

उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाए गए 18 में से नौ लोगों की मौत हो गई। उनमें से कुछ को मृत लाया घोषित कर दिया गया और कुछ ने भर्ती के तुरंत बाद दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों में सभी मजदूर हैं, जिनमें तीन महिलाएं हैं।

सरकारी अस्पताल ने एक बयान में बताया कि तीन महिलाओं समेत अन्य नौ लोगों का इलाज चल रहा है।

दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे आग लगने से विस्फोट होने की जानकारी मिलते ही बचाव तथा दमकल विभाग के कम से कम 26 वाहन मौके पर भेजे गए।

पुलिस उपायुक्त अशोक मुनिया ने कहा, ‘‘ रसायन का गोदाम विस्फोट के बाद धंस गया। बचाव कार्य अब भी जारी है। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।’’

इस बीच, साथ वाली इमारत में काम करने वाले मजदूरों ने पत्रकारों को बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि गोदाम की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे छत गिर गई और उसमें काम करने वाले लोग नीचे दब गए।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos