लाइव न्यूज़ :

पटाखा निर्माण के दौरान विस्फोट, एक की मौत

By भाषा | Updated: May 20, 2021 14:47 IST

Open in App

एटा (उप्र)20 मई जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डेरा बंजारे के पास बनी एक दुकान में पटाखों के निर्माण के दौरान हुये विस्फोट में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप में घायल हो गया।

अलीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे सूचना मिली कि अलीगंज-मैनपुरी मार्ग पर एक पटाखे की फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी जिसमें दो युवक बुरी तरह से जल गये है।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की गाड़ी ने आग व बारूद के विस्फोट पर काबू पाया तब तक 45 वर्षीय राजबहादुर की मौके पर ही मौत चुकी थी तथा 32 वर्षीय वसीम गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्रभारी निरीक्षक कुमार ने बताया कि घायल युवक वसीम के पिता सफीक अंसारी के नाम पटाखा बनाने का लाइसेंस है, लाइसेंस की समयावधि की जांच की जा रही है और अभी इन पटाखों का निर्माण क्यों किया जा रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता