लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 15 लोगों की मौत; प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By भाषा | Updated: February 12, 2021 23:51 IST

Open in App

विरुद्धनगर (तमिलनाडु), 12 फरवरी तमिलनाडु के विरुद्धनगर जिले में सत्तूर के पास शुक्रवार को एक पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि अच्छनकुलम गांव में स्थित इस पटाखा फैक्टरी में पटाखे बनाने के लिए कुछ रसायनों को मिलाया जा रहा था, तभी यह विस्फोट हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर शोक प्रकट किया है।

मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि, जबकि पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री जन राहत कोष से तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

विस्फोट के चलते फैक्टरी की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पलानीस्वामी ने पहले दिए एक बयान में कहा था कि 11 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। बाद में पुलिस ने कहा कि अस्पताल में भर्ती चार और लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं ।

प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया, “तमिलनाडु के विरुद्धनगर में पटाखा फैक्टरी में आग लगने की घटना बेहद दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे आशा है कि घायल लोग जल्द ही ठीक हो जाएंगे। अधिकारी पीड़ितों की सहायता के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”

उन्होंने लिखा,“तमिलनाडु के विरुद्धनगर में आग लगने की घटना में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की गई है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।”

पलानीस्वामी ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए कहा, ‘‘मुझे यह जानकर दुख हुआ कि विस्फोट में 36 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों को इन लोगों की चिकित्सा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।”

उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है और जिलाधिकारी विरुद्धनगर को मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने कहा गया है।

पुरोहित ने कहा कि वह दुर्घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध एवं दुखी हैं और घायलों के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं ।

उन्होंने राजभवन से जारी एक बयान में कहा , ‘‘ मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जो अपने प्रियजनों को खोने से दुखी हैं।’’

राहुल ने ट्वीट कर कहा,“ तमिलनाडु के विरुद्धनगर में पटाखा फैक्टरी में आग लगने की घटना में मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। यह दिल दहला देने वाली घटना है। मैं राज्य सरकार से तत्काल बचाव कार्य करने, सहायता और राहत प्रदान करने की अपील करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू