लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर में भौगोलिक बाधाओं को दूर करने के लिए नई प्रौद्योगिकियों की खोज कर रहे हैं: केंद्रीय संचार राज्य मंत्री

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:38 IST

Open in App

दीमापुर, नौ अक्टूबर केंद्रीय मंत्री देवुसिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि केंद्र पूर्वोत्तर राज्यों में दूरसंचार सेवाओं को मजबूत करने के लिए भौगोलिक बाधाओं की चुनौतियों को दूर करने के लिए नई प्रौद्योगिकियों की खोज कर रहा है।

संचार राज्य मंत्री चौहान ने कहा कि सरकार सभी गांवों को दूरसंचार नेटवर्क के तहत लाने की इच्छुक है।

उन्होंने कहा, “इस क्षेत्र में पहले ही बहुत काम किया जा चुका है। नेटवर्क विस्तार कार्यक्रम को लागू करने में अब तेजी लाई जाएगी, जिसमें कोविड -19 के कारण विलंबित हुआ है।”

मंत्री ने कहा, “भौगोलिक बाधाओं के कारण पूर्वोत्तर राज्यों में दूरसंचार सेवाएं प्रदान करना चुनौतीपूर्ण है। हम इस मुद्दे को हल करने के लिए नई प्रौद्योगिकियों और नवाचारों की खोज कर रहे हैं।”

दीमापुर जिले के चुमौकेदिमा में डाक और दूरसंचार विभाग, नगालैंड के अधिकारियों से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि महामारी के कारण लोगों ने ऑनलाइन माध्यम का अधिक उपयोग करना शुरू किया है और सभी क्षेत्र अब इंटरनेट पर निर्भर हैं।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता