लाइव न्यूज़ :

छत से बंदूक दिखाने के आरोप पर विधायक की सफाई: कहा-शरारती तत्व कर रहे बदनाम करने की कोशिश

By भाषा | Updated: April 30, 2021 19:08 IST

Open in App

जींद,30 अप्रैल हरियाणा विधानसभा के सदस्य एवं भाजपा विधायक डॉ.कृष्णा मिड्ढा ने उनकी छत से कथित तौर पर किसानों को बंदूक दिखाने के मामले में शुक्रवार को सफाई देते हुए कहा कि कुछ शरारती तत्व उन्हें एवं उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे के भीतर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती तो तीन मई को खटकड़ टोल पर बुलाई गई खाप महापंचायत में आगे की रणनीति तय होगी।

मिड्ढा ने आरोपों से इनकार करते हुए सवाल किया कि अगर उनके परिवार पर लगे आरोप गलत पाए जाते हैं तो क्या खाप महापंचायत झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी?

मिड्ढा ने कहा कि अगर महापंचायत में झूठे आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई नहीं होती तो वह अदालत में मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के भड़काने पर किसान उनके घर का घेराव पहुंचे थे, उस दौरान पड़ोस के बच्चे छत पर एयर गन से बंदरों को भगा रहे थे लेकिन शरारती तत्वों ने पड़ोसियों के बच्चों को मेरे परिवार का बताया।

विधायक ने यह भी कहा कि कोरोना

भाकियू जिलाध्यक्ष आजाद पालवां ने कहा कि विधायक के परिवार द्वारा किसानों को बंदकू दिखाने की शिकायत पर अगर 48 घंटे में पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो तीन मई को सर्व खापों की महापंचायत में आगामी रणनीति तय की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे