लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल पर जमीनी हकीकत स्पष्ट करें : शिवसेना ने ‘चीन के गांव’ पर कहा

By भाषा | Updated: January 20, 2021 20:56 IST

Open in App

मुंबई, 20 जनवरी चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में एक गांव बसाए जाने की खबरों के बीव शिवसेना ने बुधवार को केन्द्र सरकार से पूर्वोत्तर राज्य में ‘‘वास्तविक जमीनी हकीकत’’ स्पष्ट करने की मांग की।

शिवसेना की प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री को पत्र लिखकर ‘‘सार्वजिक रूप से उपलब्ध उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों के आधार पर पिछले एक साल के भीतर चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में गांव बसाए जाने के मामले पर उनका ध्यान आकर्षित किया है।’’

चतुर्वेदी ने एक बयान में कहा, ‘‘क्या सरकार पारदर्शिता बरतते हुए अरुणाचल की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करेगी? ऐसे में जबकि हमारे सैनिक बहादुरी से इन घुसपैठ का सामना कर रहे हैं, यह देखकर दुख होता है कि केन्द्र सरकार आरोप-प्रत्यारोप के खेल में उलझी हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार वर्तमान और भविष्य के फैसलों को सही ठहराने के लिए कब तक अतीत पर दोष मढ़ती रहेगी।’’

खबरों का हवाला देते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि चीन द्वारा बसाया गया नया गांव भारतीय सीमा के अंदर करीब 4.5 किलोमीटर पर स्थित है।

सांसद ने कहा, ‘‘सरकारी नक्शे के अनुसार यह भारत की जमीन है और 1959 से चीन के नियंत्रण में है। हालांकि, इससे पहले क्षेत्र में चीन की सेना की चौकियां हुआ करती थीं, लेकिन पहली बार इलाके में पूरा गांव बसाया गया है और सैन्य चौकी का आधुनिकीकरण किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में विस्तारवाद को बढ़ा रहा है लेकिन ‘‘हमारी सरकार चीन का नाम लेने से भी डर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग