लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञों ने महिलाओं के विरूद्ध साइबर अपराधों से निपटने के लिए उपयुक्त शिकायत समाधान प्रणाली का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: December 2, 2020 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) का कहना है कि साइबर विशेषज्ञों ने महिलाओं के साथ होने वाले साइबर अपराधों से निपटने के लिए एक उपयुक्त शिकायत समाधान प्रणाली का सुझाव दिया है जो उपयोग में आसान है ।

महिलाओं के विरूद्ध साइबर अपराध पर पांचवीं समीक्षा परामर्श में आयोग ने कहा कि साइबर दुनिया के विशेषज्ञों ने वर्तमान शिकायत समाधान प्रणाली की खामियों को दूर करने के उपायों पर चर्चा की।

महिलाओं के अधिकारों के इस शीर्ष संगठन ने एक बयान में कहा, ‘‘ समिति ने उपयुक्त शिकायत समाधान प्रणाली की जरूरत का सुझाव दिया जो उपयोग में आसान, बहुभाषी और सभी के लिए सुविधाजनक है। ’’

उसने कहा कि समिति के सदस्यों के अहम सुझावों में एक कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु उपयुक्त नीतियों का निर्माण था क्योंकि उनमें से कई की राय थी कि वर्तमान कानून एवं विनियम काफी हैं लेकिन इन कानूनों का बेहतर क्रियान्वयन समय की मांग है।

हालांकि समिति के सदस्यों का यह भी विचार था कि महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध साइबर अपराधों से निपटने पर केंद्रित नये कानूनी प्रावधानों से समस्या से निपटने में मदद मिल सकती हैं और स्कूली पाठ्यक्रमों में साइबर अपराधों से संबंधित कानूनों को शामिल करने से बच्चे के छोटी उम्र में ही इन अपराधों के प्रति जागरूक होने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब