लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञों को महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी की जांच करनी चाहिए : फडणवीस

By भाषा | Updated: March 20, 2021 17:16 IST

Open in App

नागपुर, 20 मार्च भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि देश के दूसरे प्रांतों की तुलना में महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी की जांच के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित की जानी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री यहां के संभागीय आयुक्तालय में नागपुर के प्रभारी मंत्री नितिन राउत और जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

फडणवीस ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की जानी चाहिए। महाराष्ट्र दूसरे राज्यों से अलग नहीं है तो फिर यहां संक्रमण में इतनी बढ़ोतरी क्यों हो रही है?’’

भाजपा नेता ने दावा किया कि अगर ज्यादा जांच होने से मामलों में बढ़ोतरी हो रही है तो दूसरे राज्य भी महाराष्ट्र की तुलना में प्रति दस लाख आबादी पर ज्यादा जांच कर रहे हैं।

फडणवीस ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर भी चिंता जताई और कहा कि टीकाकरण की प्रक्रिया धीमी चल रही है और रफ्तार बढ़ाई जानी चाहिए।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25,681 नए मामले सामने आए और 70 लोगों की मौत हुई। राज्य में वर्तमान में 1,77,560 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन