लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञों ने कहा- रैपिड एंटीजन जांच ने दिल्ली में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूती प्रदान की

By भाषा | Updated: July 27, 2020 05:55 IST

आकाश अस्पताल में आंतरिक चिकित्सा, में एचओडी और वरिष्ठ सलाहकार डा राकेश पंडित ने कहा कि पहले चिकित्सा केन्द्र प्रतिदिन 90 आरटी-पीसीआर जांच कर रहे थे

Open in App
ठळक मुद्देविशेषज्ञों का मानना है कि ‘रैपिड एंटीजन जांच’ ने दिल्ली में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूती प्रदान की है।दिल्ली में कोविड-19 के मामलों का पता लगाने के लिये अब तक 9.46 लाख से अधिक जांच की जा चुकी हैं

विशेषज्ञों का मानना है कि ‘रैपिड एंटीजन जांच’ ने दिल्ली में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूती प्रदान की है। दिल्ली में कोविड-19 के मामलों का पता लगाने के लिये अब तक 9.46 लाख से अधिक जांच की जा चुकी हैं, और विशेषज्ञों ने जांच की अधिक संख्या का श्रेय पिछले महीने शुरू हुई एंटीजन जांच को दिया है। दिल्ली में 18 जून से रैपिड एंटीजन जांच शुरू हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोविड-19 के लिए 9,46,777 जांच हो चुकी है जिसका मतलब है कि प्रति दस लाख पर 49,830 नमूनों की जांच की गई है।

पिछले 24 घंटे में 17,533 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 12,501 रैपिड एंटीजन जांच और 5,032 आरटी-पीसीआर जांच शामिल हैं। दिल्ली में 56 प्रयोगशालाएं (22 सरकारी और 34 निजी) हैं, जिनमें कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है।

इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर के डीन डॉ सुमित शर्मा ने कहा कि मामलों को फैलने से रोकने में इस जांच ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सिटी एक्स-रे और स्कैन क्लिनिक के वरिष्ठ प्रबंधक संचालन रतन गुरनानी ने कहा कि सरकार जांच करने में बहुत आगे रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी निरूद्ध क्षेत्रों में जांच की जाये।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने सभी जिलों को एक लक्ष्य दिया है, इसलिए अधिक जांच, बेहतर निदान और जल्द परिणाम सामने आ रहे है। आरटी-पीसीआर जांच की संख्या पहले 700-800 से घटकर 400 से 500 प्रतिदिन हो गई है।’’ ‘सीड्स ऑफ इनोसेंस और जेनेस्ट्रिगंस लैब’ के सीओओ चेतन कोहली के अनुसार, तेजी से एंटीजन जांच से नमूनों की प्रक्रिया को तेजी से निपटाने में प्रयोगशालाओं को मदद मिली है।

आकाश अस्पताल में आंतरिक चिकित्सा, में एचओडी और वरिष्ठ सलाहकार डा राकेश पंडित ने कहा कि पहले चिकित्सा केन्द्र प्रतिदिन 90 आरटी-पीसीआर जांच कर रहे थे, जिनमें से 25 पॉजिटिव रिपोर्ट आती थी। उन्होंने कहा कि अब अस्पताल में प्रतिदिन 50 से 60 जांच प्रतिदिन हो रही है और केवल छह या सात लोग संक्रमित मिल रहे हैं। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे