लाइव न्यूज़ :

संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम होने के बावजूद दूसरी लहर की समाप्ति को लेकर असमंजस में विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:54 IST

Open in App

(शकूर राठेर)

नयी दिल्ली, 21 जून देश में लगातार 14वें दिन कोविड-19 की संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम रही, जो कि किसी क्षेत्र को खोलने या गतिविधियां शुरू करने के लिए डब्ल्यूएचओ की सिफारिश के अनुरूप है, लेकिन विशेषज्ञ दूसरी लहर के खत्म हो जाने की घोषणा करने से हिचक रहे हैं।

देश में सोमवार को कोविड-19 के 53,256 मामले आए, जो कि पिछले 88 दिन में न्यूनतम है और संक्रमण दर भी घटकर 3.83 प्रतिशत हो गयी है। इससे ऐसा लगता है कि कोविड-19 संकट का मौजूदा दौर खत्म हो चुका है और यह समय पाबंदियां खत्म करने का है। हालांकि, इस आशावादी परिदृश्य के साथ सावधानी बरतने की भी जरूरत है क्योंकि कई वैज्ञानिकों का कहना है कि अब भी कुल मामले बहुत ज्यादा हैं, कुछ जिलों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक है और आंकड़ों की विश्वसनीयता को लेकर भी संदेह है।

शिव नाडर विश्वविद्यालय, दिल्ली-एनसीआर के स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेज के एसोसिएट प्रोफेसर नागा सुरेश वीरप्पू ने कहा, ‘‘मौजूदा पांच प्रतिशत से कम संक्रमण दर के साथ, भारत के कोविड-19 की दूसरी लहर जितनी तेजी से आगे बढ़ी थी, उसी तरह अब कमजोर हो चुकी है लेकिन डेल्टा प्लस जैसे संक्रामक स्वरूप के वजूद में आने से शायद यह खत्म नहीं हुई है।’’ कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस स्वरूप, डेल्टा स्वरूप या बी 1.617.2 में बदलाव से बना है। डेल्टा स्वरूप की सबसे पहले पहचान भारत में हुई और देश में दूसरी लहर के लिए और ब्रिटेन समेत अन्य जगहों पर संक्रमण के प्रसार में इसकी प्रमुख भूमिका रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सिफारिश है कि किसी क्षेत्र को फिर से खोलने से पहले 14 दिनों तक संक्रमण दर पांच प्रतिशत या कम होनी चाहिए। लोक नीति विशेषज्ञ चंद्रकांत लहारिया ने कहा कि मामलों में कमी आ रही है लेकिन कुल मामले अब भी बहुत ज्यादा हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण दर घट गयी है लेकिन कई जिले ऐसे हैं, जहां यह दर पांच प्रतिशत से अधिक है। दूसरी लहर खत्म हो चुकी है, ऐसा कहने के पहले मैं चाहूंगा कि उन सभी क्षेत्रों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत नीचे आ जाए, जहां यह दर अधिक है।’’

वैज्ञानिक गौतम मेनन ने भी लहारिया से सहमति जताते हुए उल्लेख किया कि केरल जैसे कुछ राज्यों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि यह अस्पष्ट है कि क्या दूसरे राज्यों की तुलना में बेहतर जांच के कारण ऐसा हो रहा है या वहां हालात में सुधार होना अभी बाकी है। केरल में रविवार को संक्रमण दर 10.84 प्रतिशत थी।

हरियाणा में अशोक विश्वविद्यालय के भौतिकी और जीव विज्ञान विभागों के प्रोफेसर मेनन ने कहा, ‘‘किसी लहर की कोई ठोस परिभाषा नहीं है कि यह कब खत्म हो जाएगी लेकिन सावधानी बरतते हुए गतिविधियां शुरू की जा सकती है।’’ विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण दर से महत्वपूर्ण सूचना केवल तभी मिल सकती है, जब सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जांच हो।

वीरप्पू ने कहा कि बिना लक्षण वाले या मामूली लक्षण वाले लोग जांच के लिए आगे नहीं आ रहे। इससे कई मामले सामने नहीं आ पाते। उन्होंने कहा, ‘‘हमें तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर टीकाकरण अभियान को और तेज करने, स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर करने, लोक स्वास्थ्य नीति को बेहतर करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग