लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच दिल्ली में टीकाकरण तेज करने को कहा

By भाषा | Updated: March 24, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच विशेषज्ञों ने सरकार से टीकाकरण की गति तेज करने के लिए कहा है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को संक्रमण के 1,101 नए मामले सामने आए जो 19 दिसंबर के बाद सर्वाधिक हैं, जब एक ही दिन में 1,139 मामले सामने आए थे।

राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर बी एल शेरवाल ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि अप्रैल और मई में संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। समस्या यह है कि मामलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है क्योंकि वायरस ने अपना स्वरूप बदल लिया है।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि इस बार हल्के और मध्यम स्तर के मामले सामने आ रहे हैं तथा मृत्यु दर कम है।

डॉ. शेरवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘स्वास्थ्य कर्मचारी अधिक अनुभवी हैं तथा वायरस के बारे में जागरूक हैं। हम अच्छी तरह से तैयार हैं...दिल्ली का स्वास्थ्य ढांचा अच्छी स्थिति में है।’’

उन्होंने कहा कि महामारी के प्रसार को रोकने में टीकाकरण काफी प्रभावी होगा और ‘‘18 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को टीका लगाया जाना चाहिए।’’

शेरवाल ने कहा कि लॉकडाउन प्रभावी नहीं होगा और व्यवहार में परिवर्तन तथा कोविड रोधी नियमों के कड़े अनुपालन की आवश्यकता है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के पूर्व महानिदेशक डॉक्टर एन के गांगुली ने कहा कि कोविड रोकथाम संबंधी उचित व्यवहार न अपनाने तथा यात्रा प्रतिबंधों में ढील के कारण महामारी के मामलों में फिर से वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार को 29 साल से अधिक उम्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड रोधी टीका लगाना चाहिए जो संक्रमण के लिहाज से अधिक संवदेनशील हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह