लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञों की मेट्रो स्टेशनों के सभी द्वार खोलने की सलाह, डीडीएमए ने अभी नहीं लिया है निर्णय

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की हाल में हुई एक बैठक में विशेषज्ञों ने मेट्रो स्टेशनों के सभी दरवाजों को खोलने की सलाह दी ताकि वहां भीड़भाड़ को कम किया जा सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक डॉक्टर सुजीत कुमार सिंह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह सुझाव दिया।

यह बैठक 27 अगस्त को आयोजित हुई थी और इसके कुछ बिंदुओं के अनुसार सिंह ने इस दौरान सुझाव दिया था कि दिल्ली मेट्रो के सभी दरवाजे जल्द खोले जाएं ताकि इससे भीड़भाड़ कम होगी। हालांकि डीडीएमए ने अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) अपने सभी स्टेशनों पर 276 द्वार के माध्यम से यात्रियों को प्रवेश दे रहा है।

डीएमआरसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम डीडीएम के दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं और मेट्रो स्टेशनों पर कुछ द्वार बंद हैं। ज्यादा द्वारों के खुलने से स्टेशन के भीतर ज्यादा लोग आएंगे। हम डीडीएमए के दिशानिर्देश का पालन करेंगे।’’

मौजूदा समय में दिल्ली मेट्रो 100 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ संचालन कर रहा है लेकिन कोच के भीतर यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो