लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञ टीम को हिमालयी धामों को जाने वाले तीन पैदल मार्गों के बहाल होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: December 14, 2021 16:49 IST

Open in App

देहरादून, 14 दिसंबर उत्तराखंड में स्थित चार धामों - बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री— के पुराने पारंपरिक रास्तों की तलाश में गई विशेषज्ञ टीम हिमालयी मंदिरों को जाने वाले कम से कम तीन पैदल मार्गों के बहाल होने की उम्मीद के साथ लौटी है ।

लंबे अभियान की समाप्ति के बाद दल के नेता राकेश पंत ने बताया कि खोजबीन के दौरान मिले तीन पैदल मार्ग अगर बहाल हो जाते हैं तो तीर्थयात्रा की असली भावना वापस आने के साथ ही उत्तराखंड में पर्यटन को भी बहुत बढावा मिलेगा ।

पैदल मार्ग शोधकर्ताओं, राज्य आपदा प्रतिवादन बल के अधिकारियों, मीडिया और अन्य क्षेत्रों से जुडे विशेषज्ञों की यह 25 सदस्यीय टीम 50 दिन तक उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में विपरीत मौसमी दशाओं में 1158 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर सोमवार को ऋषिकेश लौटी ।

पंत ने कहा, ' दुरूह और चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद यह यात्रा बहुत अच्छी और समृद्ध अनुभव वाली रही । हमें नब्बे साल के उन बुजुर्ग लोगों से बात करने का अवसर भी मिला जो उस पुराने समय के जीवित प्रमाण हैं जब इन खो चुके मार्गों का श्रद्धालुओं द्वारा इस्तेमाल किया जाता था ।'

यह टीम मंदिरों के रास्तों में पडने वाले 'चत्तियों' या ट्रांजिट शिविरों में भी रूकी जो मोटर मार्गों के अभाव में पैदल होने वाली तीर्थयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच बहुत लोकप्रिय थे ।

पंत ने कहा कि जिन पैदल रास्तों को थोडे़ से प्रयास के साथ दोबारा बहाल किया जा सकता है, उनमें ऋषिकेश देवप्रयाग हाइकिंग ट्रेल, भटवाडी—बेलक दर्रा—बूढा केदार—पंवाली कांठा होते हुए गंगोत्री से केदारनाथ पैदल मार्ग और फालाचा टॉप होते हुए त्रियुगी नारायण और धरासू से यमुनोत्री पैदल मार्ग शामिल हैं ।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर पैदल मार्ग टिहरी बांध के निर्माण के कारण पूरी तरह से लुप्त हो चुके हैं । पंत का 'ट्रेक द हिमालयाज' नाम का गैर सरकारी संगठन है जिसने उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के साथ मिलकर खो गए चारधाम पैदल रास्तों को खोजने के लिए अभियान चलाया ।

उन्होंने बताया कि उनका संगठन पर्यटन विकास बोर्ड के साथ मिलकर दो माह के अभियान के दौरान रहे उनके अनुभवों को सिमेटते हुए एक वृत्त चित्र बनाने और एक पुस्तक का रूप देने के काम में लगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos