लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञ पैनल ने डॉ रेड्डीज से स्पूतनिक-वी टीके का अतिरिक्त डाटा तलब किया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 23:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली/हैदराबाद, एक अप्रैल भारत के केंद्रीय दवा प्राधिकरण के विशेषज्ञ पैनल ने दवा कंपनी डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज से रूसी कोविड-19 टीके स्पूतनिक-वी के संबंध में अतिरिक्त डाटा एवं जानकारी तलब की है।

दवा कपंनी ने इस टीके के आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दिए जाने का अनुरोध किया है। पैनल ने इस टीके पर निर्णय अगली बैठक होने तक टाल दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

केन्द्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर बनी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की 24 फरवरी की बैठक के आलोक में कंपनी ने टीके की अंतरिम सुरक्षा एवं अन्य संबंधित डाटा प्रस्तुत किए। साथ ही रूस में जारी अध्ययन संबंधी डाटा भी पेश किया।

सूत्रों के मुताबिक, एसईसी ने बृहस्पतिवार को ईयूए आवेदन पर विचार किया और यह सिफारिश की कि कंपनी को रोग प्रतिरोधक क्षमता मापदंडों और गंभीर प्रतिकूल प्रभाव समेत अन्य सभी डाटा पेश करना चाहिए।

वहीं, डॉ रेड्डीज ने एक बयान में कहा, '' आज हमारी एसईसी के साथ बैठक हुई और हम सीडीएससीओ के जवाब का इंतजार करेंगे। एक बार जवाब मिलने के बाद हम आगे की जानकारी साझा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos