लाइव न्यूज़ :

कोविड टीके के वितरण और टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य प्रणाली तैयार कर रहा है विशेषज्ञ समूह: राघवन

By भाषा | Updated: November 28, 2020 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर देश के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर एक विशेषज्ञ समूह मौजूदा स्वास्थ्य सेवा से समझौता किए बिना कोविड-19 टीके के वितरण और टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य प्रणाली तैयार कर रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि कोविड-19 महामारी ने अनुसंधान प्रयोगशालाओं और उद्योग के बीच तथा उद्योग और समाज के बीच असाधारण सहयोग को प्रोत्साहित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर एक विशेषज्ञ समूह ने टीकों के वितरण और टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य प्रणाली को तैयार करने के लिए काफी काम किया है।

विजय राघवन के हवाले से एक बयान में कहा गया, "यह सब मौजूदा स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं से समझौता किए बिना किया जा रहा है, जिसमें हमारे राष्ट्रीय चुनाव, टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़े हमारे सार्वभौमिक प्रतिरक्षण कार्यक्रम के वृहद अनुभव का उपयोग किया जा रहा है।

राघवन ने 26 नवंबर को ग्लोबल इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी एलायंस (जीआईटीए) के 9वें स्थापना दिवस पर आयोजित डिजिटल कार्यक्रम में यह बात की।

विजयराघवन ने कहा कि विश्व स्तर पर आपूर्ति श्रृंखलाओं के संदर्भ में ‘आत्मनिर्भर भारत’ को देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘तीन स्तंभ हैं जिन्हें आत्मनिर्भरता की रूपरेखा तैयार करते समय ध्यान में रखने की आवश्यकता है, वह हैं- नीति, विनियमन, क्रियान्वयन और इसे तीव्रता और तालमेल के साथ किए जाने की आवश्यकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस