लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके की प्राथमिकता सूची का मापदंड तय करने पर विशेषज्ञ समिति शीघ्र देगी रिपोर्ट : सरकार

By भाषा | Updated: January 6, 2021 01:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी कोविड-19 के टीकाकरण के दौरान किन अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें क्या- क्या कागजात सौंपने होंगे-- इसके निर्धारण करने का जिम्मा संभालने वाली एक विशेषज्ञ समिति द्वारा एक या दो दिनों में अपनी रिपोर्ट दिये जाने की संभावना है। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि मापदंड परिभाषित करने की जरूरत है और इस बात का मूल्यांकन किया जाना है कि क्या वह अन्य बीमारी व्यक्ति के कोविड-19 संक्रमित जाने पर मौत का खतरा बढ़ा सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह मुख्य बिंदु है। मापदंड तय करने के लिए एक समिति गठित की गयी है जो इस बात को लेकर अपनी सिफारिश देगी कि किन आधार पर ऐसे लोगों की बीमारी की गंभीरता के हिसाब से पहचान की जा सकती है। समिति अन्य बातों एवं चीजों को लागू करने के बारे में भी सुझाएगी।’’

पॉल ने कहा कि ऐसी उम्मीद है कि जुलाई तक प्राथमिकता वाले 30 करोड़ लोगों को शामिल करने के पर्याप्त टीके होंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड-19 टीका संचालन दिशानिर्देश के अनुसार कोविड-19 का टीका पहले स्वास्थ्यकर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को, फिर 50 से अधिक उम्र के लोगों एवं उसके बाद अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन