लाइव न्यूज़ :

चक्रवात के दौरान बाढ़ से निजात पाने के लिए विशेषज्ञ समिति से समाधान बताने को कहा गया: ममता

By भाषा | Updated: June 7, 2021 21:26 IST

Open in App

कोलकाता, सात जून पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि एक विशेषज्ञ समिति बनायी गयी है, जो अध्ययन करके चक्रवात के दौरान राज्य के तटीय क्षेत्र में तटबंधों के टूटने से बचाने और बाढ़ को आने से रोकने का स्थायी समाधान सुझाएगी।

बनर्जी ने एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि मशहूर विशेषज्ञ एवं पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डब्ल्यूपीसीबी) के अध्यक्ष कल्याण रूद्र 24 सदस्यीय इस समिति की अगुवाई करेंगे और समिति स्थिति का विश्लेषण करके तटीय क्षेत्र के लिए उपयुक्त सिफारिश करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ अग्रणी विश्वविद्यालयों के विद्वानों एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों की इस समिति के प्रमुख रूद्र होंगे। उससे हाल के यास समेत बार-बार आने वाले चक्रवात से पैदा होने वाली समस्याओं का दीर्घकालिक समाधान प्रदान करने की आशा है।’’

उन्होंने कहा कि 11 और 26 जून को उठने वाली ऊंची समुद्री लहरों से दक्षिण 24 परगना एवं पूर्बा मेदिनीपुर के यास प्रभावित क्षेत्रों में अधिक खतरे की आशंका है । उन्होंने कहा, ‘‘ यह देखना है कि संपत्तियों का और नुकसान न हो। ’’

बनर्जी ने हावड़ा एवं बैरकपुर उपसंभागों में नदी गाद को रोकने के लिए दो मास्टर प्लान की मांग की और यह भी कहा कि नकदी संकट से जूझ रहा राज्य इन परियोजनाओं का खर्च पूरी तरह उठाने की स्थिति में नहीं है।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि हाल के यास तूफान से से प्रभावित हुए लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos