लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ अधिकारी की मंजूरी के बाद होगी विमान के मंहगे कलपूर्जों की खरीद: एअर इंडिया

By भाषा | Updated: October 17, 2021 12:37 IST

Open in App

(दीपक पटेल)

नयी दिल्ली,17 अक्टूबर एअर इंडिया ने रविवार को कहा कि विमान के दस लाख रुपये से अधिक मूल्य वाले नए कलपुर्जों और पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य वाले ऐसे कलपुर्जे जिनकी विमान में जरूरत नहीं होती की खरीद निदेशक वित्त अथवा कार्यकारी निदेशक वित्त की मंजूरी के बाद ही की जाएगी।

एयरलाइन ने एक आदेश में कहा कि अगर विमान के किसी कलपुर्जे की मरम्मत में 10 लाख रुपये से ज्यादा का खर्च आना है तो इसके लिए भी पहले कार्यकारी निदेशक, अभियांत्रिकी से मंजूरी लेनी होगी। यह आदेश एअर इंडिया के निदेशक (वित्त) विनोद हेजमादी द्वारा तब जारी किया गया जब नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल ने कहा कि एयरलाइन के विनिवेश की कवायद अगले 10 सप्ताह के भीतर पूरी होने की संभावना है और तब तक केवल आवश्यक राजस्व और पूंजीगत व्यय ही किया जाना चाहिए।

बंसल एअर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का प्रभार भी संभाल रहे हैं।

एयरलाइन की ओर से जारी आदेश में कहा गया, ‘‘विमान के नए कलपुर्जों और गैर विमान कलपुर्जों जिनकी खरीद लागत दस लाख रुपये से अधिक है, उन्हें खरीदने से पहले निदेशक वित्त अथवा कार्यकारी निदेशक वित्त से मंजूरी लेनी होगी।’’

‘पीटीआई-भाषा’ ने आदेश की प्रति देखी है, जिसमें कहा गया है,‘‘अन्य सभी अनुबंध जिनका मूल्य दस लाख रुपये से कम है, उन्हें क्षेत्रीय एमएम(मैटीरियल्स मैनेजमेंट) की मंजूरी से जारी किया जाएगा।’’

गौरतलब है कि आठ अक्टूबर को सरकार ने घोषणा की कि टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने 18,000 करोड़ रुपये की पेशकश करके कर्ज में डूबी एअर इंडिया का अधिग्रहण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग