बसपा से निष्कासित विधायक एन महेश भाजपा में शामिल होंगे

By भाषा | Updated: July 30, 2021 19:48 IST2021-07-30T19:48:29+5:302021-07-30T19:48:29+5:30

Expelled MLA from BSP N Mahesh will join BJP | बसपा से निष्कासित विधायक एन महेश भाजपा में शामिल होंगे

बसपा से निष्कासित विधायक एन महेश भाजपा में शामिल होंगे

बेंगलुरु, 30 जुलाई कर्नाटक की कोल्लेगल सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के निष्कासित विधायक एन महेश ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।

उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''राजनीति में अपने भविष्य के लिये मैंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष और अन्य नेता इसपर चर्चा करके समय देंगे और फिर मैं भाजपा में शामिल हो जाउंगा।''

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने साल 2019 में कर्नाटक में बसपा के एकमात्र विधायक महेश को एचडी कुमारस्वामी की सरकार के पक्ष में मतदान करने के पार्टी के निर्णय का उल्लंघन करने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया था। कुमारस्वामी सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत खो दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Expelled MLA from BSP N Mahesh will join BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे