लाइव न्यूज़ :

निष्कासित भाजपा विधायक लोधी को ले जाएगी विधानसभा

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 6, 2019 04:02 IST

पवई से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी को राजधानी की विशेष अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने उनका निष्कासन कर दिया था

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले अब भाजपा फिर इस मुद्दे को लेकर सक्रिय हुई है.भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए विधायक लोधी को सदन में ले जाया जाए

प्रदेश में निष्कासित भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. भाजपा ने अब हाईकोर्ट का हवाला देकर विधायक लोधी को शीतकालीन सत्र में सदन में ले जाने की बात कही है. वहीं विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर विधायक को निष्कासित कर पवई विधानसभा सीट रिक्त कर दी है.

पवई से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी को राजधानी की विशेष अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने उनका निष्कासन कर दिया था. इसके बाद यह सीट रिक्त घोषित कर चुनाव आयोग को इसकी सूचना दे दी गई थी. इसके बाद लोधी हाईकोर्ट गए और उन्होंने स्टे ले आए थे. बाद में भाजपा ने राज्यपाल लालजी टंडन और फिर विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति से मुलाकात कर निष्कासन वापस लेने की मांग की थी, मगर अब तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है.

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले अब भाजपा फिर इस मुद्दे को लेकर सक्रिय हुई है. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए विधायक लोधी को सदन में ले जाया जाए. इसके चलते प्रहलाद लोधी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे और संगठन पदाधिकारियों से उन्होंने मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होनें कहा कि विधानसभा सत्र में वो जरूर शामिल होंगे. उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि उनकी सीट खाली है. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया था और उन्हें जाने का अधिकार है. उन्होंने कहा अगर उन्हें विधानसभा सत्र के अंदर नहीं जाने दिया तो वो जबरदस्ती जाएंगे. भाजपा के सभी विधायक और नेता प्रतिपक्ष उनके साथ हैं और अगर उन्हें बाहर करने की कोशिश की गई तो सब सत्र का बहिष्कार करेंगे.

उल्लेखनीय है कि एक अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में विशेष अदालत ने प्रहलाद लोधी को 2 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद विधानसभा ने प्रहलाद लोधी की विधानसभा सदस्यता को खत्म कर दिया था, लेकिन जबलपुर हाईकोर्ट ने प्रहलाद लोधी की सजा पर 7 जनवरी तक रोक लगा दी थी. विधानसभा का सत्र 17 दिसंबर से शुरू होेने वाला है.ये सत्र 23 दिसंबर तक चलेगा.

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं