लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक के निष्कासित नेता, पूर्व सांसद द्रमुक में शामिल

By भाषा | Updated: July 11, 2021 15:45 IST

Open in App

चेन्नई, 11 जुलाई अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री थोप्पु एन डी वेंकटचलम और पार्टी के एक पूर्व सांसद रविवार को यहां द्रमुक में शामिल हो गए।

द्रमुक ने एक विज्ञप्ति में यहां कहा कि ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के शीर्ष नेताओं ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी द्वारा पार्टी से निष्कासित किए गए वेंकटचलम के अलावा पूर्व सांसद और विधायक पी आर सुंदरम तथा अन्य नेता द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की मौजूदगी पार्टी में शामिल हो गए।

वेंकटचलम को इरोड जिले में पेरुन्दुरई सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट न दिए जाने पर छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने के लिए अन्नाद्रमुक से मार्च में निष्कासित कर दिया गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इरोड से अन्नाद्रमुक के 100 से अधिक पदाधिकारी द्रमुक में शामिल हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र