लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप का पता लगाने के लिए गोवा की सीमाओं पर जांच में तेजी : सावंत

By भाषा | Updated: June 26, 2021 18:49 IST

Open in App

पणजी, 26 जून गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के मामले सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर गोवा की सीमाओं पर कोविड-19 की जांच में तेजी लाई गयी है। कर्नाटक से सटी केरी-सत्तारी सीमा पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि कोरोना वायरस के नये स्वरूप का पता लगाने के लिए जांच में तेजी लाई गयी है और इसके लिए निजी प्रयोगशालाओं से भी करार किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ पड़ोसी राज्य में कोविड-19 के डेल्टा प्लस स्वरूप के मामले सामने आने के बाद हमने सभी सीमाओं पर निगरानी और जांच बढ़ा दी है।“

उन्होंने कहा कि गोवा में प्रवेश करने वाला यदि कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया तो उसे पृथकवास में रखा जाएगा अथवा किसी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के 21 मामलों की अब तक पुष्टि हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे