लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी से ही भगवान श्री कृष्ण के ’मूल जन्मस्थान’ के दर्शन कराने की उम्मीद : कंगना

By भाषा | Updated: December 5, 2021 00:13 IST

Open in App

मथुरा, चार दिसंबर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को कहा कि उन्हें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री से उम्मीद है कि वह मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्ण के ‘मूल जन्म स्थान’ का दर्शन कराएंगे।

कंगना के मुताबिक श्रीकृष्ण का जन्म उस स्थान पर है जहां पर इस समय ईदगाह मौजूद है। बॉलीवुड अभिनेत्री शनिवार को वृंदावन और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह बात कही।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह पहली बार मथुरा- वृंदावन आई हैं और वह कृष्ण की भक्त हैं। कंगना ने कहा, ‘‘ मुझे मक्खन का प्रसाद मिला है। ठाकुर जी के दर्शन करके बहुत अच्छा लगा।’’

मथुरा के कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में दर्शन करने के बाद कंगना ने कहा, ‘‘भगवान के दर्शन किए। वहां जेल है। बताया जा रहा है कि ऐसी छह जेल और हैं। जो ईदगाह के नीचे हैं। अभी तो वह बंद है। उम्मीद है कि (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)योगी जी वहां भी दर्शन कराएंगे।’’

उनकी बातों से लोगों के आहत होने के सवाल पर कंगना ने कहा, ‘‘ मेरी बातें उन्हीं को बुरी लगती हैं जिनके दिल में चोर है।लेकिन जो लोग सच्चे हैं, बहादुर हैं, देशभक्त हैं, राष्ट्र के बारे में बात करते हैं, उन लोगों को मेरी सारी बातें सही लगेंगी। कुछ भी गलत नहीं लगेगा।’’

आगामी विधानसभा में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह किसी दल से संबंध नहीं रखती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जो राष्ट्रवादी हैं, उनके लिए प्रचार करूंगी।’’

चंडीगढ़ में किसानों द्वारा उनकी गाड़ी रोकने पर कथित माफी मांगने के सवाल पर कंगना ने कहा, ‘‘मैंने कभी माफी नहीं मांगी। उल्टे प्रतिरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां