लाइव न्यूज़ :

वयस्कों के लिए कोवोवैक्स इस वर्ष अक्टूबर में और बच्चों के लिए अगले वर्ष जारी करने की उम्मीद : सीरम के सीईओ

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत में उनकी कंपनी द्वारा बनाया जाने वाला कोविड-19 का एक अन्य टीका कोवोवैक्स वयस्कों के लिए अक्टूबर में जारी हो जाएगा और बच्चों के लिए यह 2022 में जारी होगा।

उन्होंने सीरम इंस्टीट्यूट को सहायता देने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि कंपनी कोविशील्ड का उत्पादन बढ़ाने का प्रयास कर रही है ताकि मांग पूरी की जा सके।

पूनावाला ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और दोनों के बीच बैठक 30 मिनट तक चली।

पूनावाला ने बैठक के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सरकार हमारा सहयोग कर रही है और हमारे समक्ष कोई वित्तीय संकट नहीं है। सभी सहयोग एवं समर्थन के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हैं।’’

बच्चों के टीका के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘बच्चों के लिए कोवोवैक्स अगले वर्ष शुरू होगा और ज्यादा संभावना है कि जनवरी-फरवरी तक शुरू हो जाए।’’

पूनावाला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वयस्कों के लिए कोवोवैक्स अक्टूबर में शुरू हो जाएगा और यह डीसीजीआई की मंजूरी पर निर्भर करता है।

उन्होंने बताया कि यह दो खुराक वाला टीका होगा और शुरू करने के वक्त इसकी कीमत तय की जाएगी।

कोविशील्ड की उत्पादन क्षमता के बारे में उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रति महीने 13 करोड़ टीका का उत्पादन हो रहा है और इसे और बढ़ाने का प्रयास जारी है। ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका के साथ लाइसेंस समझौता के तहत कोविशील्ड का निर्माण और आपूर्ति भारत में सीरम इंस्टीट्यूट कर रहा है।

पूनावाला ने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से भी मुलाकात की।

मंत्री ने ट्वीट किया कि कोविशील्ड टीके की आपूर्ति पर पूनावाला के साथ उनकी सकारात्मक चर्चा हुई।

मांडविया ने कहा, ‘‘कोविड-19 को कम करने में उनकी भूमिका की मैं प्रशंसा करता हूं और टीका उत्पादन में सरकार के सहयोग का आश्वासन दिया।’’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण के विशेषज्ञों की एक समिति ने पिछले महीने दो वर्ष से 17 वर्ष उम्र तक के बच्चों के लिए कोवोवैक्स के दूसरे/तीसरे चरण के परीक्षण की खातिर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मंजूरी दी थी।

परीक्षण में 920 बच्चे शामिल होंगे जिनमें 12 से 17 वर्ष और दो से 11 वर्ष तक के उम्र वर्ग में 460 - 460 बच्चे होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह