लाइव न्यूज़ :

टेलीविजन सेट के आयात पर प्रतिबंध लगने की उम्मीद, सबसे ज्यादा चीन से हुआ, केंद्र सरकार कर रही है विचार, जानिए कारण

By भाषा | Updated: February 13, 2020 20:21 IST

इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय इस बारे में एक प्रस्ताव पर विचार विमर्श कर रहे हैं। किसी भी वस्तु के आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में डालने का सीधा सा मतलब है कि आयातकों को संबंधित वस्तु के आयात के लिये वाणिज्य मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) से लाइसेंस लेना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2018- 19 के दौरान कुल एक अरब डालर के टेलीविजन सेट का आयात किया गया।इस दौरान सबसे ज्यादा 53.50 करोड़ डालर के टीवी सेट का आयात चीन से हुआ।

सरकार गैर- जरूरी वस्तुओं के आयात में कटौती लाने के प्रयास के तहत अब टेलीविजन सेट के आयात पर प्रतिबंध लगाने के बारे में विचार कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय इस बारे में एक प्रस्ताव पर विचार विमर्श कर रहे हैं। किसी भी वस्तु के आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में डालने का सीधा सा मतलब है कि आयातकों को संबंधित वस्तु के आयात के लिये वाणिज्य मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) से लाइसेंस लेना होगा।

वर्ष 2018- 19 के दौरान कुल एक अरब डालर के टेलीविजन सेट का आयात किया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा 53.50 करोड़ डालर के टीवी सेट का आयात चीन से हुआ। इसके बाद वियतनाम से 32.70 करोड़ डालर, मलेशिया से 10.90 करोड़ डालर, हांगकांग से 1.05 करोड़ डालर तथा कोरिया, इंडोनिशया, थाइलैंड और जर्मनी से भी थोड़ी मात्रा में इनका आयात हुआ।

सरकार ने इस माह की शुरुआत में रिफाइंड पॉम तेल के आयात पर भी इसी तरह का प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही सरकार घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिये फर्नीचर और गैर- जरूरी चीजों के आयात पर भी इसी तरह के प्रतिबंध लगा सकती है। देश में 2018- 19 में कुल 500 अरब डालर का आयात किया गया। इसमें ‘अन्य वस्तु’ श्रेणी में कुल मिलाकर 100 अरब डालर का आयात किया गया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीचीनथाईलैंडनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया