लाइव न्यूज़ :

जांच अधिकारी से निष्पक्षता की उम्मीद, हत्या का मामला बनाते समय अति उत्साह से बचें: न्यायालय

By भाषा | Updated: November 22, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि पुलिस अधिकारियों की मानसिकता में लचीलापन लाने की आवश्यकता है। अदालत ने कहा कि जांच अधिकारी से निष्पक्ष रूप से जांच करने की उम्मीद की जाती है और आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के मामले को हत्या का मामला ‘‘बनाने में अति उत्साही’’ नहीं होना चाहिए।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि सजा की भूमिका और गंभीरता भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत गैर इरादतन हत्या और हत्या के तहत अपराधों के लिए काफी भिन्न है क्योंकि पहले के मामले में अपराध करने का इरादा गायब है।

शीर्ष अदालत द्वारा जांच अधिकारियों की भूमिका और आपराधिक मामलों से संबंधित जांच से संबंधित टिप्पणियां, एक हत्या के मामले में कई आरोपी व्यक्तियों को बरी करते हुए एक फैसले में की गई हैं।

न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने एक फैसले में कहा, ‘‘यह उसका (जांच अधिकारी) प्राथमिक कर्तव्य है कि वह संतुष्ट हो कि कोई मामला गैर इरादतन हत्या के अंतर्गत आएगा कि हत्या की श्रेणी में। जब पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध हों तो उसे आईपीसी की धारा 302 के तहत दंडनीय अपराध के लिए मामला तैयार करने में अति उत्साही नहीं होना चाहिए।’’

न्यायमूर्ति सुंदरेश ने 42 पन्नों के फैसले में कहा कि जांच अधिकारी की मानसिकता में लचीलापन लाने की जरूरत है क्योंकि ऐसा पुलिसकर्मी अदालत का एक अधिकारी भी होता है और उसका कर्तव्य सच्चाई का पता लगाना और अदालत को सही निष्कर्ष पर पहुंचाने में मदद करना है।

पीठ ने कहा कि जब भी कोई मौत होती है तो एक पुलिस अधिकारी से सभी पहलुओं को कवर करने की अपेक्षा की जाती है और इस प्रक्रिया में, हमेशा यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि क्या अपराध आईपीसी की धारा 300 या धारा 299 आईपीसी के तहत आएगा।

शीर्ष अदालत हत्या के एक मामले में दोषियों की अपील पर सुनवाई कर रही थी। मामले में दो अलग-अलग सुनवाई हुई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, राजस्थान में भूमि विवाद के कारण 18 जुलाई 1989 को तीन व्यक्तियों - लड्डूराम, मोहन और बृजेंदर की हत्या कर दी गई थी। दो अलग-अलग सुनवाई हुई और पहले अवसर पर, निचली अदालत ने दो लोगों को बरी कर दिया और पांच आरोपियों को दोषी ठहराया और अपील पर उच्च न्यायालय ने अन्य चार की दोषसिद्धि की पुष्टि करते हुए एक और आरोपी को बरी कर दिया। बाद में, 10 और आरोपियों के नाम जोड़े गए और उसी घटना पर दूसरी बार मुकदमा शुरू किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र