Exit Poll 2022: India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में बीजेपी को 288 से 326 सीटें और सपा को 71 से 101 सीटें मिलने का अनुमान
By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 7, 2022 21:28 IST2022-03-07T21:23:08+5:302022-03-07T21:28:12+5:30
India Today और Axis My India के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को उत्तर प्रदेश में 288 से 326 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी गठबंधन की झोली में महज 71 से 101 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

Exit Poll 2022: India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में बीजेपी को 288 से 326 सीटें और सपा को 71 से 101 सीटें मिलने का अनुमान
दिल्ली: यूपी इलेक्शन के सातवें और आखिरी चरण के मतदान की समाप्ती के बाद India Today और Axis My India की ओर से जारी किये गये एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी सभी कयासों को पीछे छोड़ते हुए पूरे दमखम के साथ यूपी में वापसी करती हुई दिखाई दे रही है। इसके साछ ही समाजवादी पार्टी के सत्ता में वापसी का सपना दरकता हुआ दिखाई दे रहा है।
सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को 288 से 326 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी गठबंधन की झोली में महज 71 से 101 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।
403 विधानसभा सीटों के इस चुनावी जंग में बहुजन समाज पार्टी को 3 से 9 सीटें और देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के खाते में 1 से 3 सीटें जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। यूपी की सियासत में अन्य भी महज 2 से 3 सीटों पर सिमट सकते हैं।
India Today और Axis My India के अलावा टीवी9 के एग्जिट पोल में भी भाजपा की सरकार यूपी में दोबारा बनते हुए दिखाई दे रही है। टीवी9 के सर्वे के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 211 से 225 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि सपा गठबंधन को 146 से 160 सीटें मिल रही हैं। वहीं बसपा को 14 से 24 और कांग्रेस को 4 से 6 सीटें मिलती दिख रही हैं।
इसके अलावा CSEPR के एग्जिट पोल में भी बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। CSEPR ने बीजेपी गठबंधन को 231 सीटें, सपा गठबंधन को 150 सीटें, बीएसपी को 12 सीटें, कांग्रेस को 6 सीटें और अन्य को 4 सीटें दी है।