लाइव न्यूज़ :

पालनहार योजना के लाभाविन्त बच्चों की सहायता राशि के लिए सत्यापन से छूट

By भाषा | Updated: May 13, 2021 20:18 IST

Open in App

जयपुर, 13 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण की वर्तमान विषम परिस्थितियों को देखते हुए पालनहार योजना के लाभान्वित बच्चों को जून 2021 तक की सहायता राशि स्वीकृत करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 के वार्षिक नवीनीकरण (सत्यापन) में छूट देने का निर्णय किया है।

गहलोत के इस फैसले से पालनहार योजना का लाभ ले रहे उन बच्चों को भी सहायता राशि मिलना संभव हो सकेगा जो कोविड की वर्तमान परिस्थितियों में शिक्षण संस्थान, विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद होने के कारण वर्तमान शिक्षण सत्र में अपने अध्ययनरत होने का सत्यापन नहीं करा पाए हैं।

उल्लेखनीय है कि इस योजना में लाभान्वित बच्चों को सहायता राशि प्रदान करने के लिए प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में विद्यालय में अध्ययनरत रहने का नवीनीकरण कराना होता है। इस आधार पर ही बच्चों को सहायता राशि प्रदान की जाती है।

योजना के तहत 6 वर्ष तक के बच्चे को 500 रूपए प्रतिमाह एवं 6 वर्ष से बड़े बच्चे को 1000 रूपए प्रतिमाह 18 वर्ष की उम्र तक प्रदान किए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर