लाइव न्यूज़ :

कार्यपालक अभियंता आठ लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 28, 2021 22:12 IST

Open in App

पटना, 28 दिसंबर बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पटना उच्च न्यायालय भवन प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार को आठ लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए मंगलवार को गिरफ्तार किया।

पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिवादी गोपाल शरण सिंह ने 24 दिसंबर को शिकायत दर्ज करायी थी कि राजेश कुमार उच्च न्यायालय भवन, पटना प्रमण्डल के भवन एवं आवास के रंगरोगन, लकड़ी के काम, टाइल्स एवं अन्य कार्य पूरा कराने के पश्चात 80 लाख रुपये के बिल का भुगतान कराने के एवज में 10 प्रतिशत की दर से आठ लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

ब्यूरो द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि शिकायत सही पाए जाने पर मामला दर्ज कर अनुसंधानकर्त्ता और पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र कुमार मौआर के नेतृत्व में ब्यूरो की एक टीम ने राजेश कुमार को रिश्वत के तौर पर उक्त राशि लेते हुए उनके पटना स्थित फ्लैट से मंगलवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपाधीक्षक के अनुरोध पर अभियुक्त के दो फ्लैट की तलाशी के दौरान तीन लाख रुपये नकद, दो किलो 380 ग्राम सोने का आभूषण मिला जिसकी कुल 1.13 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ब्यूरो की टीम द्वारा राजेश के गृह ठिकानों की तलाशी के क्रम में पांच जमीन के कागजात भी मिले हैं जिसमें गुरुग्राम में पांच मंजिला भवन तथा नोएडा में दो व्यवसायिक दुकान शामिल हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक राजेश के 16 बैंक खातों में लगभण 27 लाख रुपये और म्यूचुअल फण्ड में भी 3.5 लाख रुपये निवेश की जानकारी मिली है। साथ ही उत्तर प्रदेश स्थित इंजिनियर इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड में निवेश और एक्सिस बैंक में एक लॉकर का भी पता चला है। ब्यूरो ने बताया कि अभियुक्त को पूछताछ के बाद पटना स्थित निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग