लाइव न्यूज़ :

‘सैम बहादुर’ में मेघना गुलजार के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं: फातिमा सना शेख

By भाषा | Updated: December 18, 2021 15:57 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने कहा कि फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक ‘‘सैम बहादुर’’ में निर्देशक मेघना गुलजार के साथ काम करने का मौका मिलना उनके लिए मील के पत्थर जैसा है।

यह फिल्म भारत के महान युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है जो 1971 में तब भारतीय सेना के प्रमुख थे जब भारत ने पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश मुक्ति युद्ध लड़ा था।

इस फिल्म में विक्की कौशल ‘‘सैम बहादुर’’ का किरदार निभाएंगे जबकि शेख देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी।

अभिनेत्री (29) ने कहा कि वह ‘‘राजी’’, ‘‘छपाक’’ और ‘‘तलवार’’ जैसी फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली गुलजार के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। शेख ने एक बयान में कहा, ‘‘वह स्वतंत्र विचारों वाली फिल्म निर्देशक हैं, जिनके काम की मैं तारीफ करती हूं और बहुत लंबे समय से उनका काम देखती आयी हूं। मैं उनके साथ काम करने को निजी तौर पर एक मील का पत्थर मानती हूं। मैं उनके साथ शूटिंग करने के लिए बेहद उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि हम ‘सैम बहादुर’ के सेट पर धमाल मचाएंगे।’’

रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन वाली ‘‘सैम बहादुर’’ में मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू के किरदार में सान्या मल्होत्रा भी होंगी। सान्या और सना शेख ‘‘दंगल’’ में भी साथ काम कर चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां