लाइव न्यूज़ :

एनसीसी की नयी जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित हूं : महिंद्रा

By भाषा | Updated: September 18, 2021 14:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर अग्रणी उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा है कि वह राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) को और भी प्रासंगिक बनाने के लिए उसकी व्यापक समीक्षा करने के कार्यभार को लेकर उत्साहित हैं।

रक्षा मंत्रालय ने एनसीसी को अधिक प्रासंगिक बनाने के उद्देश्य से उसकी व्यापक समीक्षा करने के लिए 15 सदस्यीय समिति गठित की है जिसमें महिंद्रा का नाम भी शामिल है।

महिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं इस जिम्मेदारी के लिए उत्साहित हूं। क्योंकि मेरा स्कूल लॉरेंस, लवडेल इस कार्यक्रम का सक्रिय भागीदार है और मैं एयर विंग में था। मैं अब भी वायु सेना के इस संस्करण का इस्तेमाल कर सलाम करता हूं।’’

इस संगठन को खत्म करने की मांग करने वाले एक ट्वीट का जवाब देते हुए महिंद्रा ने कहा, ‘‘मुझे यकीन नहीं है कि इस तरह के कठोर निष्कर्ष की जरूरत है और मैं इस पर सभी के सुझावों का स्वागत करूंगा कि एनसीसी को आज के दौर और जरूरतों के मुताबिक कैसे अपनाया जाए।’’

पूर्व सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली इस समिति में महेंद्र सिंह धोनी, कर्नल (सेवानिवृत्त) राज्यवर्धन सिंह राठौर, राज्यसभा सदस्य विनय सहस्त्रबुद्धे, वित्त मंत्रालय में प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल, जामिया मिलिया इस्लामिया की कुलपति नजमा अख्तर, एसएनडीटी वुमेंस यूनिवर्सिटी की पूर्व कुलपति वसुधा कामत, भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय संगठन सचिव मुकुल कांतिकार, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) आलोक राज, एसईएस इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा और डेटाबुक के सीईओ आनंद शाह शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल