लाइव न्यूज़ :

आबकारी नीति: न्यायालय ने दिल्ली में लाइसेंस की दो श्रेणियों का समय विस्तार करने की याचिकाएं खारिज की

By भाषा | Updated: October 1, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में भारतीय एवं विदेशी शराब की खुदरा बिक्री से जुड़ी दो श्रेणियों के लाइसेंसों की अवधि 16 नवंबर तक बढ़ाने के लिये दायर याचिकाएं शुक्रवार को खारिज कर दीं।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार की पीठ ने कहा, ‘‘हम हस्तक्षेप करने को इच्छुक नहीं हैं। याचिकाएं खारिज की जाती है।’’

शीर्ष अदालत उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था, जो दिल्ली उच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद दायर की गई थी। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में इन दोनों लाइसेंसों का समय 16 नवंबर तक बढ़ाने से इनकार कर दिया था।

शराब की खुदरा बिक्री के लिए एल 7 लाइसेंस निजी क्षेत्र में भारतीय शराब से, जबकि एल 10 लाइसेंस भारतीय और विदेशी शराब से संबद्ध है।

इस हफ्ते की शुरूआत में, एक अन्य याचिका की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने पुरानी आबकारी नीति के तहत एल 7 और एल 10 लाइसेंस रखने वाले खुदरा ठेकों को (30 सितंबर से) बंद किये जाने पर स्थगन आदेश जारी करने से इनकार कर दिया था।

शीर्ष अदालत को दिल्ली सरकार ने बताया कि नयी नीति ने राजस्व को करीब 6,000 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 10,000 करोड़ रुपये कर दिया है और शराब के 408 सरकारी ठेकों को 16 नवंबर तक बने रहने की अनुमति दी गई है।

पीठ ने याचिकाकर्ताओं के वकील से कहा, ‘‘सरकार इस बारे में बहुत दृढ़ है कि इसे 30 सितंबर तक बंद करना है। सरकार ने यह फैसला किया है।’’

वहीं, एक याचिकाकर्ता की ओर से न्यायालय में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि लोग शराब खरीदने के लिए पड़ोस के नोएडा और गुरुग्राम जाएंगे क्योंकि एल 7 और एल 10 लाइसेंस की अवधि नहीं बढ़ाई गई है, जबकि अन्य श्रेणियों के लाइसेंसों का 16 नवंबर तक समय विस्तार कर दिया गया है।

उन्होंने दावा किया कि इससे न सिर्फ राजस्व का नुकसान होगा, बल्कि सरकारी ठेकों पर भीड़ भी लगेगी, जिससे कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन होगा।

दिल्ली सरकार की ओर से न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता ए एम सिंघवी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शराब के करीब 846 ठेके हैं।

पीठ ने सिंघवी से कहा कि याचिकाकर्ताओं ने त्योहारों के समय को लेकर भी यह मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि नयी आबकारी नीति के खिलाफ पहले से ही उच्च न्यायालय में कई याचिकाएं लंबित हैं।

सिंघवी ने कहा, ‘‘यही कारण है कि सभी सरकारी ठेकों को 16 नवंबर तक खोले जाने की अनुमति दी गई हे।’’

उन्होंने कहा कि लाइसेंसों की अवधि पहले भी बढ़ाई गई थी और बाद में 30 सितंबर तक इसका समय विस्तार कर दिया गया था।

उच्च न्यायालय ने 29 सितंबर को टिप्पणी की थी कि दिल्ली सरकार को नयी आबकारी नीति,2021 लागू करने का अधिकार है।

उल्लेखनीय है कि नयी आबकारी नीति को अवैध, पक्षपातपूर्ण, मनमाना और दिल्ली आबकारी अधिनियम, 2009 का उल्लंघन करने वाला बताते हुए उच्च न्यायालय में कई याचिकाएं दायर की गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे