लाइव न्यूज़ :

अवैध रूप से शराब बनाने के मामले में आबकारी निरीक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: July 28, 2021 11:55 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 28 जुलाई बलिया जिले में एक मकान में अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद आबकारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

जिला प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी. ने बलिया क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक नंद लाल चौरसिया को मंगलवार को निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि में उन्हें प्रयागराज के आबकारी आयुक्त कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के अमृतपाली मोहल्ले में सरकारी ‘बीयर’ की दुकान व सहसपाली में एक मकान में अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद आबकारी निरीक्षक के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पिछली 30 जून को बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के अमृतपाली मोहल्ले में सरकारी बीयर की दुकान व सहसपाली में एक मकान में अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था तथा मौके से 50 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की थी। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है