लाइव न्यूज़ :

कोरोना के दौरान पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 6, 2021 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि कोरोना महामारी के समय पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ को अगले साल 31 मार्च तक जारी रखा जाए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार पिछले एक हफ्ते से ढोल पीट रही है कि जीएसटी संग्रह कोविड से पहले की तरह हो गया है। हम सरकार से दो मांगें कर रहे हैं। कोविड के दौरान पेट्रोल पर 13 रुपये और डीजल पर 16 रुपये बढ़ाया था। पहली मांग यह है कि इस बढ़ोतरी को वापस लिया जाए।’’

खेड़ा ने कहा, ‘‘गरीब कल्याण अन्न योजना को आप (सरकार) नवंबर तक बंद करना चाहते हैं। भूख सूचकांक में भारत लुढ़क गया है। ऐसी स्थिति में हमारी यह दूसरी मांग है कि इसे अगले साल 31 मार्च तक जारी रखना चाहिए।’’

कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्यों की आर्थिक स्थिति अलग-अलग है और भाजपा को पहले अपनी और सहयोगी दलों की राज्य सरकारों से बात करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘केंद्र सरकार को उत्पाद शुल्क 50 रुपये बढ़ाकर पांच रुपये कम नहीं करना चाहिए। केंद्र ने जो बोझ लोगों पर डाला है, उसे उन्हें ही कम करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह