लाइव न्यूज़ :

दक्षिण एवं मध्य भारत को छोड़कर देशभर में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ेगीः मौसम विभाग

By भाषा | Updated: March 1, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मार्च से मई तक के अपने ग्रीष्मकालीन पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर, पूर्वोत्तर तथा पूर्व एवं पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में दिन का तापामान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है।

हालांकि, दक्षिण एवं उससे सटे मध्य भारत में दिन का तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘आगामी ग्रीष्मकाल में (मार्च से मई तक) उत्तर, पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर उपसंभागों तथा मध्य भारत के पूर्वी एवं पश्चिमी भागों के कुछ उपसंभागों एवं उत्तरी प्रायद्वीप के कुछ तटीय उपसंभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।’’

छत्तीसगढ़, ओड़िशा, गुजरात, तटीय महाराष्ट्र, गोवा एवं तटीय आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘लेकिन दक्षिण प्रायद्वीप एवं समीपवर्ती मध्य भारत के अधिकतम उपसंभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।’’

मौसम विभाग ने कहा कि हिमालय के तलहटी वाले क्षेत्रों, पूर्वोत्तर भारत, मध्य भारत के पश्चिमी हिस्से और प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी हिस्से के साथ-साथ उत्तरी भारत के ज्यादातर भागों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘लेकिन, मध्य भारत के पूर्वी हिस्से के ज्यादातर उपंसभागों में और और देश के सुदूर उत्तरी हिस्सों के कुछ उपसंभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।’’

मौसम विभाग ने कहा कि विषुवतीय प्रशांत क्षेत्र के ऊपर मध्यम ‘ला नीना’ की स्थिति बनी हुई है। वहीं, मध्य एवं पूर्वी विषुवतीय प्रशांत सागर के ऊपर समुद्री सतह का तामपान सामान्य से नीचे है।

आईएमडी अप्रैल से जून तक के लिए दूसरा ग्रीष्मकाल पूर्वानुमान अप्रैल में जारी करेगा।

मौसम विभाग के अनुसार देश में जनवरी न्यूनतम तापमान के लिहाज से 62 साल में सबसे अधिक गर्म महीना रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए