भाजपा ने एक दो राज्यों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाई: सीएम हेमंत सोरेन

By रुस्तम राणा | Updated: February 3, 2023 15:01 IST2023-02-03T14:26:55+5:302023-02-03T15:01:16+5:30

दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के 41वें स्थापना दिवस समारोह में झारखंड सीएम ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा ने एक दो राज्यों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाई है। 

Except one or two states, BJP formed government by horse trading: CM Hemant Soren | भाजपा ने एक दो राज्यों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाई: सीएम हेमंत सोरेन

भाजपा ने एक दो राज्यों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाई: सीएम हेमंत सोरेन

Highlightsदुमका में जेएमएम के 41वें स्थापना दिवस समारोह में झारखंड सीएम ने एक कार्यक्रम को किया संबोधित उन्होंने बीजेपी को लेकर कहा- ये व्यापारियों की पार्टी है, खरीदो और बेचो उनका फॉर्मूला हैसीएम ने कहा, हमने अगले 10 सालों में इस राज्य को गुजरात के बराबर ले जाने का संकल्प लिया है

दुमका: झारखड़ के मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बड़ा हमला करते हुए उस पर खरीद-फरोख्त करके सरकार बनाने का आरोप लगाया है। दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के 41वें स्थापना दिवस समारोह में झारखंड सीएम ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा ने एक दो राज्यों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाई है। 

उन्होंने कहा कि इनकी (भाजपा) परिभाषा ही ऐसी है, ये व्यापारियों की पार्टी है, खरीदो और बेचो उनका फॉर्मूला है। खेती बाड़ी से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। सीएम सोरेन ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है जहां हमने अपने कर्मचारियों के लिए नई पेंशन व्यवस्था हटा कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने का काम किया है। हमने अगले 10 सालों में इस राज्य को गुजरात के बराबर ले जाने का संकल्प लिया है।

Web Title: Except one or two states, BJP formed government by horse trading: CM Hemant Soren

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे