लाइव न्यूज़ :

मुश्किल समय में शानदार बजट, देशभक्ति की भावना बढ़ाने पर ध्यान : केजरीवाल

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार द्वारा पेश बजट को ‘‘शानदार’’ बताते हुए मंगलवार को कहा कि ये मुश्किल समय है क्योंकि कोविड-19 महामारी के दौरान आय का स्रोत घटा है और खर्च बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि बजट में ‘‘देशभक्ति’’ बढ़ाने पर जोर भी इसकी महत्वपूर्ण खासियत है।

केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुश्किल समय में (उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री) मनीष सिसोदिया द्वारा पेश यह शानदार बजट है। मैं खुश हूं कि 69,000 करोड़ रुपये का बजट अनुमान पिछले साल (65,000 करोड़ रुपये) से छह प्रतिशत ज्यादा है।’’

उन्होंने कहा कि बजट में करीब 55 प्रतिशत रकम का प्रस्ताव योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए है, जो कि कुशल वित्तीय प्रबंधन को दिखाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से दिल्ली को हमेशा ‘सरप्लस’ बजट मिला है।

उन्होंने कहा कि यह बजट लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा क्योंकि देश आजादी का 75 वां साल मनाने जा रहा है।

बजट पेश करते हुए सिसोदिया ने कहा कि यह देशभक्ति पर आधारित है क्योंकि इसके जरिए स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गयी है और जैसी कल्पना उन्होंने की थी उस दिशा में देश और राजधानी को बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

सिसोदिया ने राज्य का बजट पेश करते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार ने देश की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष मनाने का फैसला किया है। इसके लिये वह 12 मार्च से 75 सप्ताह तक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

उन्होंने कहा कि देशभक्ति बजट के तहत दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में 500 स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने के लिये 45 करोड़ रुपये की लागत से ऊंचे खंभे लगायेगी।

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के विद्यालयों में देशभक्ति की पढ़ाई के लिये ‘‘देशभक्ति पीरियड’’ भी शुरू किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह