लाइव न्यूज़ :

कोरोना के चलते दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं रद्द, मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान

By भाषा | Updated: April 16, 2021 07:56 IST

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 9वीं और 11वीं की परीक्षा रद्द, स्टूडेंट को किया जाएगा प्रोमोटसीबीएसई की ओर से 10वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए अपनाए जा रहे तरीकों का होगा इस्तेमालसीबीएसई भी 10वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला कर चुकी है, 12वीं की परीक्षा टाली गई है

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली सरकार के स्कूलों में 9वीं और 11वीं कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 10वीं कक्षा के छात्रों के मूल्यांकन के लिए अपनाये जा रहे मापदंड को इन दोनों (9वीं और 11वीं) कक्षाओं के लिए अपनाया जाएगा।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।’’

वहीं, 12वीं की परीक्षा के बारे में पूछे जाने पर सिसोदिया ने कहा , ‘‘मुझे अब भी लगता है कि परीक्षाएं रद्द होनी चाहिए, लेकिन सीबीएसई ने कहा है कि वह एक जून को स्थिति की समीक्षा करेगा। मैं छात्रों से धैर्य रखने की अपील करता हूं।’’

गौरतलब है कि कोविड-19 के मामलों के तेज गति से बढ़ने के मद्देनजर सीबीएसई ने बुधवार को 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं टाल दी।

टॅग्स :कोरोना वायरसमनीष सिसोदियासीबीएसईexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया